PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। गौरतलब बात है कि आज भी देश के करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। कई किसानों को तो मजबूरन कर्ज का सहारा लेकर खेती करनी पड़ती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के जरिए दी जाती है। आज के समय देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं।
PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी आ सकती है पीएम किसान योजना की अटकी हुई 15वीं किस्त, इन नंबरों पर करें कॉल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन