17th Installment of PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है और हर साल करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ मिलता है। योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ लाभर्थियों को मिलता है। इसी क्रम में अब तक 16 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है। ऐसे में योजना से जुड़े किसान जानना चाहते हैं कि 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"665d50643a4e3ea0c10bd61c","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-check-17th-kist-release-date-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जून या जुलाई में से कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त? किसान यहां जानें ताजा अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जून या जुलाई में से कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त? किसान यहां जानें ताजा अपडेट
Mon, 03 Jun 2024 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
17वीं किस्त रिलीज होनी की तारीख?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वीं किस्त रिलीज होनी की तारीख?
- फोटो : Istock
कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त?
- दरअसल, बीती 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई थी और हर किस्त के बीच का अंतराल लगभग चार महीने का रहता है यानी हर किस्त चार महीने बाद जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जारी होने का समय जून-जुलाई के बीच बनता हुआ नजर आ रहा है।
17वीं किस्त रिलीज होनी की तारीख?
- फोटो : istock
- हालांकि, अभी किस्त कब जारी होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई सरकार के गठन के बाद जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
17वीं किस्त रिलीज होनी की तारीख?
- फोटो : istock
ये दो काम जरूर करवा लें:-
नंबर 1
- अगर आप चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन का काम करवा लें। जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द इस काम को पूरा करवा लें।
विज्ञापन
17वीं किस्त रिलीज होनी की तारीख?
- फोटो : istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी का काम भी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई किसान इस काम को नहीं करवाता है तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या बैंक से इस काम को करवा सकते हैं।