फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 15वीं किस्त? यहां जानें जवाब

Tue, 21 Nov 2023 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Nov 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can farmers still received the pending 15th installment
किसान अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं? - फोटो : Istock

15th Installment of PM Kisan Yojana: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है आपको 15वीं किस्त का लाभ मिल चुका होगा। दरअसल, डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के 2-2 हजार रुपये भेजे गए। दरअसल, इस योजना का लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के उन किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। ऐसे में 15 नवंबर 2023 को पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजी गई, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिनको अब तक इस किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इन किसानों को अब तक किस्त के पैसे क्यों नहीं मिले और क्या इन्हें अभी भी अटकी हुई किस्त मिल सकती है या नहीं? तो चलिए इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can farmers still received the pending 15th installment
किसान अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं? - फोटो : istock

पहले जानते हैं किन किसानों की अटकी है किस्त:-

नंबर 1

  • दरअसल, जिन किसानों की किस्त अटकी है उसमें वो किसान शामिल हैं जिनके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है। अगर आपकी बैंक खाता संख्या या कोई अन्य जानकारी गलत है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can farmers still received the pending 15th installment
किसान अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • दूसरे वो किसान किस्त के लाभ से वंचित रहे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई थी या किसी कारण उनकी ई-केवाईसी गलत हो गई। नियमों के तहत किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can farmers still received the pending 15th installment
किसान अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आपको भी किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो हो सकता है कि आपका भू-सत्यापन का कार्य अधूरा हो या ये हुआ ही न हो। योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can farmers still received the pending 15th installment
किसान अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं? - फोटो : istock

क्या अब खाते में आ सकती है 15वीं किस्त?

  • अगर योजना से जुड़े पात्र किसान पिछली स्लाइड्स में बताए गए कामों को करवा लेते हैं यानी उनकी किस्त जिस भी कारण से अटकी है उसे वो जल्द से जल्द ठीक करवा लेते हैं, तो ऐसे में राज्य सरकार आपका नाम लाभार्थी सूची में क्लियर कर देती है। इसके बाद आपका नाम आगे चला जाता है और केंद्र की तरफ से आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed