फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कहीं आप तो नहीं कर रहे किस्त के चक्कर में ये गलतियां, गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई

Tue, 30 May 2023 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 May 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Avoid These Mistakes Otherwise May Not Receive 14 Kist
किसानों को किस्त के चक्कर में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: हर साल राज्य सरकारें और केंद्र सरकार सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। ऐसा इसलिए ताकि असल में जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इनमें बीमा, राशन, आवास, पेंशन, शिक्षा, भत्ता देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं और ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर किसान चाहता है कि उसे किस्त का लाभ मिले, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको चपत तक लगवा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किसानों को कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना वो ठगी का शिकार हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Avoid These Mistakes Otherwise May Not Receive 14 Kist
किसानों को किस्त के चक्कर में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Istock

ये हैं वो गलतियां जिनके कारण किसान हो सकते हैं ठगी के शिकार:-

पहली गलती

  • जालसाज ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं, जिनकी किस्त नहीं आई हो। आपके पास ऐसा कॉल आ सकता है जिसमें आपको किस्त दिलाने का लालच दिया जाता है। लेकिन आपको इन कॉल पर विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये फ्रॉड कॉल होते हैं जो आपको ठग सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Avoid These Mistakes Otherwise May Not Receive 14 Kist
किसानों को किस्त के चक्कर में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : Istock

दूसरी गलती

  • किसानों को अगर किस्त का लाभ लेना है, तो ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। लेकिन अगर आपके पास मैसेज या सोशल मीडिया या अन्य जगह से ई-केवाईसी करने का लिंक आता है, तो इस पर क्लिक न करें। वरना आप अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं, क्योंकि ये जालसाज आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Avoid These Mistakes Otherwise May Not Receive 14 Kist
किसानों को किस्त के चक्कर में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • अगर आपके पास सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए कोई लिंक आए, तो इन पर कभी क्लिक न करें। ये लिंक आपको योजना में कई अन्य लाभ दिलवाने के नाम पर आ सकते हैं, लेकिन इन पर क्लिक करने से बचें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Avoid These Mistakes Otherwise May Not Receive 14 Kist
किसानों को किस्त के चक्कर में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock

चौथी गलती

  • आपके पास अगर कोई ऐसा कॉल आता है, जिसमें आपको अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जाता है तो ऐसे कॉल्स से बचकर रहें। दरअसल, ये कॉल्स फर्जी होते हैं और ये आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको ठग सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed