PM Kisan samman nidhi yojana 20th kist: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत सिर्फ किसानों को लाभ दिया जाता है।
{"_id":"6839536983de58cd4b04cacb","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-avoid-common-mistakes-to-secure-installment-payment-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान
Fri, 30 May 2025 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 May 2025 12:13 PM IST
सार
PM Kisan Yojana Fraud Alert: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है।
विज्ञापन
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे हो सकता है फ्रॉड
नंबर 1
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको फ्रॉड कॉल आ सकते हैं। इसमें आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है, लेकिन जान लें कि ये सभी फ्रॉड होता है। ये आपको अपनी बातों में फंसाकर आपको ठग लेते हैं। इसलिए इनके जाल में न फंसे और न अपनी कोई जानकारी शेयर करें।
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- जालसाज किसानों को भू-सत्यापन करवाने के नाम पर भी ठग सकते हैं। इसमें आपको कॉल करके डराया जाता है कि अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं और जो वो जानकारी आपसे मांग रहे हैं आप अगर वो नहीं देते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। पर जान लें कि ये फेक होते हैं जो आपको ठग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ठगने के लिए जालसाज उनके मोबाइल पर कई अनजाने लिंक भेजते हैं। इसमें कहा जाता है कि इस लिंक पर क्लिक करके ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम करवा लें, लेकिन आपको इस लिंक पर कभी क्लिक नहीं करना है। वरना एक झटके में आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों के साथ किस्त के नाम पर क्या फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : AdobeStock
क्या करें?
- अगर आपको ई-केवाईसी करवानी है तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आप इस काम को करवा लें या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवीईसी करवा सकते हैं
- भू-सत्यापन के लिए आपको कृषि कार्यालय में जाना है और किसी अनजाने लोगों के कहने पर कोई जानकारी शेयर नहीं करनी है।