फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस महीने में जारी हो सकती है 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

Thu, 27 Mar 2025 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Mar 2025 10:35 AM IST
सार

20th Kist Release Date: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों क 20वीं किस्त का इंतजार है। इससे पहले अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment date Know how farmers can check beneficiary status key updates
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: इन किसानों को मिलने लगेंगे 6 की जगह 9 हजार रुपये सालाना, चेक करें क्या आप भी हैं लिस्ट में

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है जिसका इंतजार किसानों को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment date Know how farmers can check beneficiary status key updates
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है। ये किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई जबकि, इससे पहले 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को रिलीज हुई थी। हर किस्त में किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment date Know how farmers can check beneficiary status key updates
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर ये नहीं सामने आया है कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है, लेकिन जान लें कि योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। इसको आप ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त अक्तूबर में आई और फिर 19वीं किस्त फरवरी में यानी चार महीने के अंतराल पर। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली चार महीने में यानी जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment date Know how farmers can check beneficiary status key updates
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो ध्यान से ई-केवाईसी करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment date Know how farmers can check beneficiary status key updates
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik
  • इसके अलावा भू-सत्यापन काम करवाना भी न भूलें और आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है जिसमें आपके आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। साथ ही अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन चालू करवाना न भूलें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed