देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 16 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं। 28 फरवरी को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने बीत चुके हैं। वहीं अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त, जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
हालांकि, सरकार किस्त के पैसे कब ट्रांसफर करेगी इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं जिन किसानों ने अभी तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है उन्हें स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार किसानों को हर महीने देगी तीन हजार रुपये की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
इस कारण अगर आप 17वीं किस्त का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें भी इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करा लेना चाहिए।
वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। वे किसान जिनका योजना में ई-केवाईसी और भू-सत्यापन पूरा है उनके खाते में 17वीं किस्त के पैसे जारी होने के बाद आ जाएंगे।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के फोन में जरूर सेव होने चाहिए ये नंबर, हर समस्या का मिलेगा हल