फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Withdraw Rules: नौकरी बदलने पर पीएफ का पूरा पैसा कैसे निकालें? जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

Tue, 28 May 2024 08:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
PF Withdraw Rules: full pf amount withdrawal after switching job know the whole process
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

PF Withdraw Rules: भारत में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की नौकरी करने वाले लोगों के लिए चलाई जाने वाली स्कीम Employee Provident Fund (EPF) बेहद लोकप्रिय है। रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए यह सबसे बेहतरीन और सुरक्षित सरकारी योजना है, जिसमें कर्मचारी और उसकी कंपनी दोनों हर महीने वित्तीय योगदान देते हैं। इसमें पैसे तो जमा होते ही हैं और अच्छा ब्याज भी मिलता है। पीएफ खाते का फायदा यह है कि जरूरत पड़ने पर कर्मचारी पैसे निकाल सकते हैं। अगर आप नौकरी बदल रहे हैं, तो खाते से पूरा पैसा निकाल सकते हैं। आखिर इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है? आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

जानिए कैसे निकालें पूरा पैसा? 

अगर आप अपने पीएफ खात से पूरा पैसा निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ ) की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना पड़ेगा। यहां पर आप अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। 
 
PF Withdraw Rules: full pf amount withdrawal after switching job know the whole process
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

पीएफ खाते में लॉगिन के करने के बाद आप मैनेज पर क्लिक करें। फिर आप अपनी केवाईसी की जांच करें। इसके बाद आपको ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना होगा। फिर यहां आप FORM-31, 19&10C पर क्लिक करें। यहां पर आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे। 'फुल ईपीएफ सेटेलमेंट' यानी पूरा पैसा निकालने के लिए। फिर लोन और एडवांस के लिए 'ईपीएफ पार्ट विड्रोल' और पेंशन के लिए पैसे निकालने का ऑप्शन दिखेगा। 

आप जिन विकल्प के लिए योग्य होंगे। उनमें से किसी को भी आप चुन सकते हैं। अगर आप पूरा पैसा निकालना चाहते हैं, तो आप फुल ईपीएफ सेटलमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद आप क्लेम फॉर्म भर दें। कुछ दिनों बाद आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में पीएफ का पूरा पैसा आ जाएगा।

PF Withdraw Rules: full pf amount withdrawal after switching job know the whole process
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

पीएफ खाते को कर सकते हैं मर्ज

अगर आपका UAN नंबर मौजूद पीएफ खाते से जुड़ा है, तो ऐसे में आप पिछली कंपनी के पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। इस स्थिति में आपको अपने पुराने पीएफ खाते को नए पीएफ खाते के साथ मर्ज करना होगा। इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/ पर जाना पड़ेगा। फिर सर्विसेज पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको फॉर एम्पलाइज पर क्लिक करना होगा। 

Bank Holidays June 2024: जून में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
PF Withdraw Rules: full pf amount withdrawal after switching job know the whole process
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

इसके बाद नए पेज पर One Employee-One EPF Account का विकल्प नजर आएगा। वहां पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा।.इसके बाद आपको पुराने पीएफ खाते की जानकारी दिख जाएगी। 

Rules Change: एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट तक, एक जून से बदलने जा रहे ये नियम

विज्ञापन
PF Withdraw Rules: full pf amount withdrawal after switching job know the whole process
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

वहां आपको अपना ईपीएफ अकाउंट नबंर डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। आपकी मौजूदा कंपनी को उसे अप्रूव करना होगा। इसके बाद EPFO आपके पुराने अकाउंट को नए अकाउंट में मर्ज कर देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed