PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश के 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द करा लेना चाहिए ताकि आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हो सकें। आइए जानते हैं -
PM Kisan Yojana: खाते में आ जाएंगे अटके हुए 15वीं किस्त के पैसे, बस करने होंगे ये काम
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन