How Long To Keep Air Purifier On: सर्दियों के मौसम में जब जहरीली धुंध और प्रदूषण घर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं, तो एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। एयर प्यूरिफायर की मदद से कम से कम घर के अंदर को साफ हवा में सांस लिया ही जा सकता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह उलझन रहती है कि क्या एयर प्यूरिफायर को सिर्फ 1 घंटा चलाकर बंद कर देना चाहिए या इसे पूरी रात चालू रखना सही है।
{"_id":"6adb077635e95b9c72024738","slug":"should-you-keep-air-purifier-on-all-night-or-turn-it-off-after-1-hour-know-24-hour-running-rules-2026-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या एयर प्यूरिफायर को पूरी रात चलाना चाहिए या 1 घंटे बाद बंद कर देना सही है? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या एयर प्यूरिफायर को पूरी रात चलाना चाहिए या 1 घंटे बाद बंद कर देना सही है? जानें नियम
Fri, 23 Oct 2026 12:36 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:36 PM IST
सार
- Should Air Purifier Run All Night: अक्सर लोग सिर्फ 1 घंटे या थोड़ी देर ही एयर प्यूरिफायर ऑफ कर देते हैं।
- बता दें कि थोड़ी देर एयर प्यूरिफायर चलाने से कमरे पूरी हवा साफ नहीं होती है।
- आइए इस लेख में समझते हैं कि क्या रात भर एयर प्यूरिफायर चलाना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
एयर प्यूरिफायर रात भर चलाना चाहिए
- फोटो : AI
Trending Videos
क्या 1 घंटा एयर प्यूरिफायर चलाने से पूरे कमरे की हवा साफ हो जाती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या 1 घंटा एयर प्यूरिफायर चलाने से पूरे कमरे की हवा साफ हो जाती है?
- सिर्फ 1 घंटा एयर प्यूरिफायर चलाने से कमरे की हवा केवल अस्थायी रूप से साफ होती है। जैसे ही आप इसे बंद करते हैं, बाहर की दूषित हवा खिड़की दरवाजों के दरारों से फिर से अंदर आने लगती है।
- हालांकि अगर कमरा पूरी तरह बंद है और प्यूरिफायर का AQI मीटर हवा साफ दिखा रहा है, तो आप इसे कुछ देर के लिए बंद कर सकते हैं।
- लेकिन कमरे में चहल-पहल होने, चादर झाड़ने, अगरबत्ती जलाने या झाड़ू लगाने जैसी गतिविधि से AQI का स्तर दोबारा तेजी से बढ़ने लगता है।
- इसलिए प्रदूषण से पूरी तरह बचे रहने के लिए एयर प्यूरिफायर को थोड़ी देर चलाकर बंद करने के बजाय लंबे समय तक चलाना ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
क्या पूरी रात एयर प्यूरिफायर ऑन रखना सेहत के लिए सुरक्षित है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या पूरी रात एयर प्यूरिफायर ऑन रखना सेहत के लिए सुरक्षित है?
- रात को सोते समय एयर प्यूरिफायर चालू रखना पूरी तरह सुरक्षित है। सोते समय शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जो एयर प्यूरिफायर की मदद से आपको मिल सकती है।
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात भर प्यूरिफायर चलने से सांस की बीमारियां और एलर्जी जैसी समस्या में बड़ी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या 24 घंटे चलाने से बिजली बिल ज्यादा आता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या 24 घंटे चलाने से बिजली बिल ज्यादा आता है?
- आधुनिक एयर प्यूरिफायर बहुत कम बिजली की खपत करते हैं।
- अगर आप इसे 24 घंटे भी ऑटो मोड पर चलाते हैं, तो यह एक सामान्य पंखे जितनी ही बिजली लेता है। इसलिए भारी बिजली बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयर प्यूरिफायर सिर्फ तभी चलाएं जब आपका कमरा पूरी तरह से पैक हो।
- सामान्यतौर पर पूरा 24 घंटे चलाने की जरूरत तो नहीं पड़ती है, इसलिए आप इसे अपनी सुविधा के हिसाब से चला सकते हैं।
विज्ञापन
किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?
- फोटो : AI
किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?
- कमरे के खिड़की-दरवाजे हमेशा बंद रखें ताकि बाहर की जहरीली हवा अंदर न आ सके।
- प्यूरिफायर को 'ऑटो मोड' पर सेट करें और समय-समय पर इसके हेपा फिल्टर की सफाई करते रहें, जिससे मशीन लंबे समय तक सही काम करे।