फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: यहां देखें उन किसानों की लिस्ट, जिन्हें नहीं मिलेगी 16वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं

Tue, 20 Feb 2024 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Feb 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Which farmers may get stuck in the 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है और इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए भी है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इसके अंतर्गत जो किसान योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार लाभार्थियों को 16वीं किस्त मिलनी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये कौन किसान हैं और कहीं इस लिस्ट में आप भी तो शामिल नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Samman Nidhi: Which farmers may get stuck in the 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जो गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं और अपात्र होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं। जो किसान ऐसा कर रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: Which farmers may get stuck in the 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरे किसान

  • दूसरे उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जिनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। सरकार की तरफ से पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। इसलिए अगर आपने भी अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Which farmers may get stuck in the 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरे किसान

  • योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर कोई इस काम को नहीं करवाता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। अगर आपने भी ये काम नहीं करवाया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Which farmers may get stuck in the 16th installment
किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

चौथे किसान

  • योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना भी बेहद जरूरी है। अगर आप किसी कारण इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, बैंक से या आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed