फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या है 17वीं किस्त को लेकर अपडेट और कब आ सकते हैं किसानों के खाते में पैसे? यहां जानें

Fri, 12 Apr 2024 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Apr 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th Kist be released check details
PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

17th Installment Release Date: लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाती है। राज्य सरकारें अलग योजनाएं चलाती हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का, जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार सभी लाभार्थियों को है। पर क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है? नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किसानों को 17वीं किस्त का लाभ कब तक मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th Kist be released check details
PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

किन किसानों को मिलेगी 17वीं किस्त?

  • दरअसल, जो किसान ई-केवाईसी का काम पूरा करवा लेंगे, वे किस्त का लाभ ले सकेंगे। ये काम करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से, बैंक से या नजदीकी सीएससी सेंटर से इसे करवा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th Kist be released check details
PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Istock
  • अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है, तो आपको 17वीं किस्त का लाभ मिल सकता है। पर अगर अब तक आपने ऐसा नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लें। वरना किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th Kist be released check details
PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, जो किसान तय समय तक भू-सत्यापन करवा लेंगे, उन्हें भी किस्त के पैसे मिल सकते हैं। लेकिन अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th Kist be released check details
PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock

कब आ सकती है 17वीं किस्त?

  • बात अगर 17वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17वीं किस्त जून में चुनाव परिणाम जारी होने के बाद जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही कोई तारीख सामने आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed