PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Kist: किसानों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है ताकि किसानों को खेती करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार बीती 18 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने 9.26 करोड़ लाभार्थियों को बैंक खातों में 17वीं किस्त हस्तांतिरत की। हालांकि, इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी किस्त नहीं आई, लेकिन इसके पीछे आपकी एक गलती हो सकती है जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं और इस गलती को ठीक करके किस्त का लाभ पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"667a4dbbcd09919126068b4c","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-what-work-can-farmers-do-to-get-the-benefit-of-stuck-17th-kist-2024-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान पूरे करवा लें ये काम, अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान पूरे करवा लें ये काम, अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त
Tue, 25 Jun 2024 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
अटकी हुई 17वीं किस्त कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटकी हुई 17वीं किस्त कैसे मिल सकती है?
- फोटो : istock
- दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 जून 2024 को 17वीं किस्त जारी की जिसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए और इस किस्त का लाभ 9.26 करोड़ पात्र किसानों को मिला। इस बीच कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी किस्त अटक गई क्योंकि उन्होंने कुछ कामों को पूरा नहीं करवाया।
अटकी हुई 17वीं किस्त कैसे मिल सकती है?
- फोटो : istock
किस्त अटकने के कारण:-
- जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनकी किस्त अटकी है
- भू-सत्यपान न करवाने वाले किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रहे हैं
- जिन किसानों के फॉर्म में कोई गलती है या बैंक खाते की जानकारी गलत है आदि उनकी भी किस्त अटकी है
- आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होने पर भी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटकी हुई 17वीं किस्त कैसे मिल सकती है?
- फोटो : istock
अटकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें?
- ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है तो आप इसे आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं, नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं या फिर बैंक जाकर भी ई-केवाईसी का काम करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
अटकी हुई 17वीं किस्त कैसे मिल सकती है?
- फोटो : Freepik
- वहीं, भू-सत्यापन के काम को लेखपाल खतौनी से किसान की भूमि की रिपोर्ट तैयार करता है जिससे पता चल जाता है कि किसान के पास खेतीहर भूमि है या नहीं। आप इस काम को भी करवा सकते हैं इसके अलावा अगर फॉर्म में कोई गलती है तो इसे भी ठीक करवा लें। ऐसा करके आपको अटकी हुई 17वीं किस्त का लाभ मिल सकता है।