Pm Kisan Next Installment E-kyc 2022: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या अब भी काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इन लोगों को मदद की जरूरत होती है। कई तरह के एनजीओ, गैर-सरकारी संस्थाएं आदि लोग इनकी सहायता करने के लिए आगे आते हैं। दूसरी तरफ खुद सरकार फिर चाहे वो राज्य सराकरें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाते हैं जिनका सीधा लाभ इन लोगों को मिलता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को देश के उन किसानों के लिए चलाया गया है, जो असल में जरूरतमंद हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि। ऐसे किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना की 11 किस्तों के पैसे जारी हो गए हैं। इसलिए अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, और आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 31 जुलाई 2022 से पहले अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। वरना आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपके इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a2e3480cd06c16be7139c0","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-next-installment-will-stuck-if-e-kyc-online-not-complete-before-31st-july-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pm kisan Yojana: अगर लेना चाहते हैं अगली किस्त का लाभ, तो 31 जुलाई से पहले जरूर करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pm kisan Yojana: अगर लेना चाहते हैं अगली किस्त का लाभ, तो 31 जुलाई से पहले जरूर करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे
Fri, 10 Jun 2022 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Pm Kisan Next Installment E-kyc 2022: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Pm Kisan Next Installment E-kyc 2022: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
इसलिए जरूरी है ई-केवाईसी
- दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया था कि अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसा न करवाने की स्थिति में पैसे अटक सकते हैं। इसलिए अगर आप योजना की 12वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसे करवा लेना चाहिए।
Pm Kisan Next Installment E-kyc 2022: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
अब ये है नई तारीख
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अब इसकी आखिरी तारीख सरकार द्वारा 31 जुलाई 2022 रखी गई है यानी आप इस दिन तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। लेकिन हम आपको सुझाव देंगे कि कई बार वेबसाइट डाउन होने के कारण आपका ये काम अटक सकता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इसे पूरा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Kisan Next Installment E-kyc 2022: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
ये रहा ई-केवाईसी करवाने का प्रोसेस:-
स्टेप 1
- अगर आप चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिल जाए और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
Pm Kisan Next Installment E-kyc 2022: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब वेबसाइट पर आपको 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करना है। फिर यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भर दें। इसके बाद सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।