PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये जान लें कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। केंद्र और राज्य सरकारों की मिलाकर कई योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि अगली आने वाली किस्त यानी 18वीं किस्त का लाभ आपको मिल सके, तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। आप इनके बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66c97658d66e722c06043f89","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-how-can-farmers-avail-the-benefit-of-18th-kist-of-rs-2-thousand-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आप भी लेना चाहते हैं 2 हजार रुपये की किस्त, तो ये है लाभ पाने का सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आप भी लेना चाहते हैं 2 हजार रुपये की किस्त, तो ये है लाभ पाने का सरल तरीका
Sat, 24 Aug 2024 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
किसान कैसे ले सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : Amar Ujala
किसान कैसे ले सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
सबसे पहले आवेदन करें
- अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ आपको भी मिल सके तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है। अगर आप पात्र हैं तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद ही आप बतौर लाभार्थी लाभ ले सकते हैं।
किसान कैसे ले सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
ई-केवाईसी करवाएं
- अब जब आप आवेदन कर चुके हैं और योजना से जुड़ चुके हैं तो आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवानी होती है। किस्त पाने के लिए ये सबसे जरूरी काम है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करके भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कैसे ले सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
भू-सत्यापन करवाएं
- ई-केवाईसी के बाद दूसरा काम आता है भू-सत्यापन का। दरअसल, अगर आप योजना से नए जुड़े हैं तो इस काम को जल्द करवा लें। अगर गलती से ये काम अधूरा रह जाता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते भू-सत्यापन जरूर करवा लें।
विज्ञापन
किसान कैसे ले सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
आधार लिंक करवाएं
- जब आप ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम भी करवा चुके हैं तो अब आपको आधार लिंकिंग करवाना होता है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है जिसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है।