फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: यहां जानें घर बैठे आप कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ

Sat, 24 Aug 2024 08:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Aug 2024 08:58 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme: How to make ayushman card check full process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? क्योंकि हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना भी एक है। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है जिसके बाद आप इस कार्ड के जरिए अपना मुफ्त का इलाज करवा सकते हैं। इसलिए अगर आप भी पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसे बनवाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आप आगे इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Scheme: How to make ayushman card check full process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

क्या लाभ मिलता है?

  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपका इसमें आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Bharat Scheme: How to make ayushman card check full process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

इन तरीकों से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे घर बैठे बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर बेनिफिशियरी पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर भरकर वेरिफाई पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme: How to make ayushman card check full process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरना है और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन कर लें
  • इसके बाद आपको स्कीम में 'PMJAY' चुनना है और साथ में अपना राज्य भी चुन लें
  • अब सब स्कीम में 'PMJAY' चुन लें और फिर अपने जिले का चयन करना है
विज्ञापन
Ayushman Bharat Scheme: How to make ayushman card check full process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको सर्च बार में जाना है और यहां पर आधार नंबर को चुनकर आधार नंबर यहां पर भरना होता है
  • इसके बाद आपके सामने एक सूची खुलेगी जिसमें आपको वेरिफिकेशन के लिए आगे बढ़ना है
  • फिर अपनी फोटो अपलोड करें और ओटीपी, पिन कोड जैसी अन्य जानकारियां यहां भरनी होती हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed