फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana e-KYC: 13वीं किस्त आने से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Tue, 07 Feb 2023 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Feb 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Complete These Things Otherwise PM Kisan 13th Installment May Get Stuck
ई-केवाईसी न करवाने पर किसानों की अटक सकती है किस्त - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना है। जहां इनमें से कुछ योजनाएं राज्य सरकारें चलाती हैं, तो कई योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, 12 किस्त जारी होने के बाद अब 13वीं किस्त भी जल्द आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे समय रहते करवा लें। वरना आप 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कैसे करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Farmers Complete These Things Otherwise PM Kisan 13th Installment May Get Stuck
ई-केवाईसी न करवाने पर किसानों की अटक सकती है किस्त - फोटो : Istock

ये है ई-केवाईसी करवाने का प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे खुद से घर बैठे ही कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Complete These Things Otherwise PM Kisan 13th Installment May Get Stuck
ई-केवाईसी न करवाने पर किसानों की अटक सकती है किस्त - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'ई-केवाईसी' का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है और फिर 'सर्च' पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Complete These Things Otherwise PM Kisan 13th Installment May Get Stuck
ई-केवाईसी न करवाने पर किसानों की अटक सकती है किस्त - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • अब 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें और दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरें
  • ऐसा करने के बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Farmers Complete These Things Otherwise PM Kisan 13th Installment May Get Stuck
ई-केवाईसी न करवाने पर किसानों की अटक सकती है किस्त - फोटो : Istock

13वीं किस्त कब आ सकती है?

  • अक्तूबर 2022 में 12वीं किस्त जारी हुई थी, जिसके बाद से अब सभी लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी माह में 13वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खातों में भेजे जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed