फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इस दिन तक करवा सकते हैं ई-केवाईसी, यहां जानें आखिरी तारीख

Mon, 06 Jun 2022 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Jun 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date Know How to Do Ekyc in PM kisan Full Details News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : PTI and Istock

PM Kisan Samman Nidhi E-kyc Last Date: भारत सरकार द्वारा देश में कई तरह की योजनाएं राज्यों के लिए चलाई जाती हैं, जिनका मुख्य उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। 31 मई को सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक खाते में 11वीं किस्त के पैसे भेजे गए। इस किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार था। इससे पहले तक किसानों को इस योजना की 10 किस्त जारी की जा चुकी थी। वहीं, कई किसान ऐसे भी रहें, जिन्हें पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त नहीं मिल पाई और इसकी वजह उनकी ई-केवाईसी का न होना था। इसलिए जरूरी है कि आपको अगली किस्त मिल पाए, इसलिए आपको तुरंत ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। वहीं, सरकार की तरफ से इसकी आखिरी तारीख भी अब बढ़ा दी गई है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date Know How to Do Ekyc in PM kisan Full Details News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवाएं। सरकार की तरफ से इसे सभी लाभार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है।
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date Know How to Do Ekyc in PM kisan Full Details News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

बढ़ाई गई आखिरी तारीख

  • वहीं, अब पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख को 31 मई 2022 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 तक कर दिया गया है। ऐसे में लाभार्थी अब इस तारीख तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date Know How to Do Ekyc in PM kisan Full Details News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

ऐसे खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी:-

स्टेप 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे खुद से घर बैठे करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date Know How to Do Ekyc in PM kisan Full Details News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi E kyc Last Date: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर दाईं तरफ 'ई-केवाईसी' का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक कर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed