20th Kist Of PM Kisan Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनमें से कई योजनाओं का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आपको भी ऐसी ही योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए चलाया गया है।
PM Kisan Yojana: क्यों नहीं आएगी आपके खाते में 20वीं किस्त? यहां जानें क्या हैं कारण
PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त का इंतजार अब किसान को है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। आखिर ये किस्त क्यों अटक सकती है और किन किसानों की अटक सकती है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में आई और 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
नंबर 1
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है क्योंकि नियमों के तहत किस्त का लाभ पाने के लिए ये सबसे जरूरी काम है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
नंबर 2
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है और दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है। अगर कोई किसान इस काम को नहीं करवाता है तो उसकी किस्त अटक सकती है।
नंबर 3
- जिन किसानों ने आधार लिंकिंग के काम को भी नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इस काम को किसान अपने बैंक जाकर करवा सकते हैं, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।