फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आप भी कर रहे हैं 18वीं किस्त का इंतजार? तो यहां करें चेक आपको पैसे मिलेंगे या नहीं

Thu, 05 Sep 2024 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Sep 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th kist Latest Update Which farmers can get the benefit of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Nidhi: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है जिनके जरिए योजना से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। इसमें मुफ्त राशन देना, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज देना और घर बनाने के लिए आर्थिक मदद करने जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है जिसका लाभ सीधे किसानों को मिलता है जिसमें उनकी आर्थिक मदद की जाती है। 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 17 किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से 18वीं किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 18th kist Latest Update Which farmers can get the benefit of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : istock

ऐसे लगाएं पता आपको मिल पाएगी किस्त या नहीं:-

  • दरअसल, अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं। इसमें पहला काम है कि ये चेक करें कि आवेदन के समय आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती तो नहीं हुई है या कोई जानकारी गलत तो नहीं हो गई है। अगर ऐसा है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi 18th kist Latest Update Which farmers can get the benefit of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : istock
  • आपने पीएम किसान योजना में आवेदन किया है और अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है तो आपको इसे सही करवाना होगा। दरअसल, बैंक खाता संख्या या आईएफएससी कोड के गलत होने पर डीबीटी के माध्यम से पैसे नहीं भेजे जाते हैं। इसलिए बैंक की जानकारी पहले सही करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th kist Latest Update Which farmers can get the benefit of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : istock
  • किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है। अगर आपने ये काम करवा रखा है तो आपको किस्त का लाभ मिल जाता है, लेकिन जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे अगली आने वाली 18वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप ई-केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18th kist Latest Update Which farmers can get the benefit of 18th kist
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : istock
  • इन कामों के अलावा एक और काम है जिसे जो किसान करवाएंगे उन्हें किस्त का लाभ मिल पाएगा। दरअसल, ये काम है भू-सत्यापन का। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इस काम समय रहते जरूर करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed