{"_id":"62984e261cdade231801ef07","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-11th-installment-payment-not-received-till-know-how-to-get-full-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pm Kisan Yojana 11 Kist: क्या अब तक नहीं मिली 2 हजार रुपये की 11वीं किस्त? तो तुरंत करें ये काम, मिलेगी मदद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pm Kisan Yojana 11 Kist: क्या अब तक नहीं मिली 2 हजार रुपये की 11वीं किस्त? तो तुरंत करें ये काम, मिलेगी मदद
Thu, 02 Jun 2022 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Pm Kisan 11th Installment Amount Not Received: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मई 2022 का दिन देश के जरूरतमंद किसानों के लिए बेहद खास रहा। दरअसल, इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी की देखरेख में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। योजना से जुड़े किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार था। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर शिमला के रिज मैदान में थे। जहां से उन्होंने कई योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। सरकार द्वारा 11वीं किस्त के पैसे को सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा गया है। इस बार सरकार ने लगभग 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लगभग 21 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं। ऐसे में लोगों के खाते में पैसे आ चुके हैं, लेकिन अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, और आपके बैंक खाते में अब तक 11वीं किस्त नहीं पहुंची है तो आपके लिए जरूरी है कि आप तुरंत मदद लें। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको करना क्या है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Pm Kisan 11th Installment Amount Not Received: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
ये कदम उठाएं
- दरअसल, 31 तारीख को जारी की गई 11वीं किस्त के पैसे लाभार्थियों के खाते में आ चुके हैं। लेकिन अगर आपके बैंक खाते में अब तक पैसे नहीं आए हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप पीएम किसान के हेल्पलाइन डेस्क के जरिए मदद ले सकते हैं।
Pm Kisan 11th Installment Amount Not Received: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
यहां से ले सकते हैं मदद
- अगर आपको अब तक 11वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, तो आपको हेल्पडेस्क से मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको पूरी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Kisan 11th Installment Amount Not Received: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त न आने पर क्या करें
- फोटो : iStock
इन नंबर्स से भी ले सकते हैं मदद:-
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं
- पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करके भी मदद ली जा सकती है
विज्ञापन
Pm Kisan 11th Installment Amount Not Received: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त न आने पर क्या करें
- फोटो : istock
- अगर इन नंबर्स से मदद नहीं मिल पा रही है या कोई अन्य दिक्कत आ रही है, तो आप पीएम किसान योजना की ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।