फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी खुद जारी करेंगे 31 मई को 11वीं किस्त, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे, यहां देखें लिस्ट

Mon, 30 May 2022 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 May 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
PM Modi To Release PM Kisan 11th Installment on 31st May 2022 Check Latest Updates News in Hindi
PM kisan 11th Installment Date 2022: इन किसानों को नहीं मिलेंगे योजना के लाभ - फोटो : ANI and Istock

PM kisan 11th Installment Date 2022: देश का किसान दिन-रात कठिन परिश्रम करता है और तब कहीं जाकर उसकी फसल लहलहाती है। लेकिन कई मर्तबा ये देखने को आता है कि कभी सूखे के कारण तो कभी तेज और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसान कर्ज में डूब जाते हैं और उन्हें कई अन्य दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। इसलिए किसानों को आर्थिक मदद की जरूरत होती है और इस जरूरत को पूरा करते हुए नजर आती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है और अब तक इस योजना के तहत किसानों को 10 किस्त मिल चुकी है। वही, सभी को 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है जिसे खुद पीएम मोदी 31 मई को जारी करेंगे। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि वो कौन से किसान हैं जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Modi To Release PM Kisan 11th Installment on 31st May 2022 Check Latest Updates News in Hindi
PM kisan 11th Installment Date 2022: इन किसानों को नहीं मिलेंगे योजना के लाभ - फोटो : istock

इन लोगों को नहीं मिल पाएगा लाभ:-

पति-पत्नी दोनों को नहीं

  • पीएम किसान योजना की गाइडलाइंस के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों को नहीं बल्कि किसी एक ही सदस्य को मिल सकता है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे किसान परिवारों की पहचान या चुनाव कर सकते हैं, जो योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता के लिए पात्र हैं।
PM Modi To Release PM Kisan 11th Installment on 31st May 2022 Check Latest Updates News in Hindi
PM kisan 11th Installment Date 2022: इन किसानों को नहीं मिलेंगे योजना के लाभ - फोटो : iStock

इन लोगों को भी नहीं मिल पाएगा लाभ:-

  • सभी संस्थागत भूमि धारक 
  • जो उच्च आर्थिक स्थिति के लाभार्थी हैं 
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री और लोकसभा / राज्य सभा / राज्य विधान सभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष, सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त पेंशनभोगी जिनकी मासिक पेंशन 10,000/- रुपये या उससे अधिक है (मल्टी-टास्किंग स्टाफ/वर्ग IV/ग्रुप डी कर्मचारियों को छोड़कर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi To Release PM Kisan 11th Installment on 31st May 2022 Check Latest Updates News in Hindi
PM kisan 11th Installment Date 2022: इन किसानों को नहीं मिलेंगे योजना के लाभ - फोटो : istock

नहीं मिलेगे लाभ

  • अगर ऊपर बताई गई लिस्ट में से कोई व्यक्ति पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर चुका है, तो ऐसे लोगों का आवेदन कैंसिल हो जाएगा। वहीं, अगर गलत तरीके से कोई आवेदन लेने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसे लोगों को न तो 11वीं किस्त का लाभ मिलेगा और साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई भी कर रही है।
विज्ञापन
PM Modi To Release PM Kisan 11th Installment on 31st May 2022 Check Latest Updates News in Hindi
PM kisan 11th Installment Date 2022: इन किसानों को नहीं मिलेंगे योजना के लाभ - फोटो : istock

मिलते हैं ये फायदे

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक इसकी 10 किस्त जारी हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed