फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस महीने जारी हो सकती है 19वीं किस्त, लेकिन ये किसान रह सकते हैं वंचित

Wed, 13 Nov 2024 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Nov 2024 11:34 AM IST
सार

भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके अंतर्गत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। अब जैसे, पीएम किसान सम्मान निधि योजना को देखिए तो इसमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: who farmers is not eligible for 19ht kist
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं जिनमें से कुछ योजनाओं का संचालन राज्य सरकारें करती हैं। जबकि, कई योजनाओं को भारत सरकार चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत भारत सरकार पात्र किसानों को आर्थिक लाभ देती है। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी होने क बाद अब योजना से जुड़े सभी किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन से किसान हैं जो इस किस्त से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। चलिए अगली स्लाइड्स में 19वीं किस्त के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं...

PM Kisan Nidhi: who farmers is not eligible for 19ht kist
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किस महीने जारी हो सकती है 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी हुई। वहीं, योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 19वीं किस्त जारी होने का महीना जनवरी बन रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
PM Kisan Nidhi: who farmers is not eligible for 19ht kist
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

ये हैं वे किसान जो किस्त के लाभ से रह सकते हैं वंचित:-

नंबर 1

  • जिन भी किसानों ने योजना में गलत तरीके से आवेदन किया है उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें किस्त से वंचित रखा जा रहा है
  • दूसरे वे किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जिन्होंने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: who farmers is not eligible for 19ht kist
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को तुरंत करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा लें, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: who farmers is not eligible for 19ht kist
किसानों को कब मिल सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके इस काम को करवा लें, ताकि आपको भी बाकी किसानों की तरह किस्त का लाभ मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed