फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर नहीं मिला है 11वीं किस्त का लाभ, तो तुरंत करें इन नंबरों पर कॉल, जल्द सुलझेगी समस्या

Tue, 31 May 2022 05:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 31 May 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Installment Not Received Farmers Can Get Next Installment 2022 Know Full Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिमला से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी है। आज एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर शिमला में गरीब कल्याण योजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों किसानों के खाते में 11वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। देश भर में कई किसान लंबे समय से किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। वहीं अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी सहायता से आप अपनी इस परेशानी का निपटारा कर सकते हैं। आप पीएम किसान हेल्पडेस्क की मदद लेकर अपनी इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

PM Kisan Installment Not Received Farmers Can Get Next Installment 2022 Know Full Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त के पैसे नहीं आते हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके इस विषय में जानकारी लेनी चाहिए।

PM Kisan Installment Not Received Farmers Can Get Next Installment 2022 Know Full Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

वहीं आप अपनी इस समस्या का समाधान पीएम किसान के टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके भी पा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास ईमेल का विकल्प भी है। आप pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे न आने की वजह को जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Installment Not Received Farmers Can Get Next Installment 2022 Know Full Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

वहीं अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त नहीं आती है, तो इसकी एक बड़ी वजह आपके द्वारा ई-केवाईसी न कराया जाना है। सरकार ने सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 31 मई से पहले ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में अगली किस्त का लाभ पाने के लिए आपको आज यानी 31 मई से पहले पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Installment Not Received Farmers Can Get Next Installment 2022 Know Full Details News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

वहीं अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय कोई गलती की थी। इस कारण भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में अगली किस्त का लाभ लेने के लिए आपको तुरंत इन गलतियों को ठीक करा लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed