प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में पात्र परिवार को एक साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। ऐसे में हर किस्त में 2000 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
{"_id":"6abc7349509f8eb2dc0eaaf6","slug":"pm-kisan-can-both-husband-and-wife-get-the-24th-installment-if-land-is-in-both-names-2026-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: पति-पत्नी दोनों के नाम जमीन है तो क्या दोनों को मिल सकती है 24वीं किस्त? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: पति-पत्नी दोनों के नाम जमीन है तो क्या दोनों को मिल सकती है 24वीं किस्त? जानें नियम
Wed, 30 Sep 2026 07:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:56 AM IST
सार
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में पति-पत्नी दोनों के नाम जमीन होने पर दोनों को अलग-अलग किस्त मिलने का नियम नहीं है। योजना में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक किसान परिवार माना जाता है और परिवार को अधिकतम 6000 रुपये सालाना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी दोनों को मिलते हैं 2000 रुपये?
- फोटो : Amar Ujala AI
पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी दोनों को मिलते हैं 2000 रुपये?
- फोटो : Adobe stock
क्या पति-पत्नी को अलग-अलग किस्त के पैसे मिल सकते हैं?
- पीएम किसान योजना के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, योजना में किसान परिवार की परिभाषा में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं
- अगर खेती योग्य जमीन परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम पर है, तो पात्रता तय करने के लिए जमीन को एक साथ माना जाता है
- इसका मतलब यह है कि केवल जमीन पति और पत्नी दोनों के नाम होने से दोनों अलग-अलग लाभार्थी नहीं बन जाते
- इसलिए परिवार को योजना के तहत यानी एक ही सदस्य के नाम पर अधिकतम 6000 रुपये सालाना का ही लाभ मिलता है
पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी दोनों को मिलते हैं 2000 रुपये?
- फोटो : Adobe Stock
अगर पति-पत्नी दोनों के नाम जमीन है तो क्या होगा?
- मान लीजिए किसी परिवार में कुछ खेती योग्य जमीन पति के नाम है और कुछ पत्नी के नाम
- ऐसी स्थिति में जमीन को परिवार की कुल जमीन के तौर पर देखा जाएगा
- सिर्फ अलग-अलग नाम पर जमीन दर्ज होने की वजह से पति और पत्नी को अलग-अलग 6000 रुपये का लाभ नहीं मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी दोनों को मिलते हैं 2000 रुपये?
- फोटो : Adobe Stock
एक परिवार में एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं तो क्या होगा?
- मान लीजिए कि एक ही परिवार में एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हों
- जैसे पति-पत्नी दोनों या बच्चे भी आदि
- तो ऐसे मामलों की पहचान कर किस्त के पैसे को रोका जा सकता है
- नियमों के तहत परिवार के एक ही सदस्य को जिसके नाम पर जमीन है, उसे ही किस्त का लाभ मिल सकता है
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी दोनों को मिलते हैं 2000 रुपये?
- फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त को लेकर क्या स्थिति है?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- वहीं, 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
- इस हिसाब से देखें तो 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
- इसलिए माना जा रहा है कि अगले महीने 24वीं किस्त जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है