फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 22th Installment: आखिर कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानें नया अपडेट

Sun, 01 Mar 2026 10:12 AM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 01 Mar 2026 10:12 AM IST
सार

PM Kisan 22th Installment Date Check Here: अगर आप भी भारतीय किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए अहम है। 

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date Check here pm kisan ki kist kab aayegi
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan 22th Installment Kab Ayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो सकती है। कई किसान अपने खाते का स्टेटस लगातार चेक कर रहे हैं ताकि उन्हें समय पर 2,000 रुपये की राशि मिल सके। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस्त कब आ सकती है और किन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

PM Kisan 22th Installment Date Check here pm kisan ki kist kab aayegi
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
क्यों दी जाती है ये सम्मान निधि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह पैसा सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

PM Kisan 22th Installment Date Check here pm kisan ki kist kab aayegi
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
क्या रहता है किस्त आने का पैटर्न?

अब तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है। इसी पैटर्न के अनुसार 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date Check here pm kisan ki kist kab aayegi
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
क्या होली से पहले पैसे आ सकते हैं?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि होली से पहले भी किस्त जारी हो सकती है, लेकिन बैंक की छुट्टियों और सरकारी प्रक्रिया की वजह से इसे पूरा करना कठिन हो सकता है। ऐसे में पैसा होली के बाद ही किसानों के खाते में ट्रांसफर होने के मजबूत अनुमान हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date Check here pm kisan ki kist kab aayegi
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों के खातों में नहीं आएंगे 2000?

इस बार जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। सरकार ने साफ किया है कि आधार लिंकिंग और e-KYC अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उनका भुगतान अटक सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed