PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21vi Kist Kab Aayegi: भारत सरकार ने 2 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। वहीं कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित लाखों किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे भेजे गए थे। वहीं देश के बाकी किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। किसान जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक खाते में 21वीं किस्त भेज सकती है? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी सकती है। भारत सरकार इस योजना की 21वीं किस्त नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान अभी तक नहीं किया है।
PM Kisan Yojana: क्या नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:11 AM IST
सार
देश के बाकी किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन