फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 21st Installment: क्या किसानों के अलावा किसी और को भी मिल सकते हैं हर साल 6 हजार रुपये? नियम जानें

Tue, 11 Nov 2025 12:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:33 PM IST
सार

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त मिलनी है। पर क्या आप भी इस योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ ले सकते हैं?

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility Amount Benefits Rules Know PM Kisan Samman Nidhi Niyam
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग जरूरतमंद हैं आदि। उनके लिए सरकार कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसमें एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत किसानों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। पर क्या इस पीएम किसान योजना का लाभ किसानों को अलावा और किसी को भी मिल सकता है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस योजना का लाभ किसे मिलता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility Amount Benefits Rules Know PM Kisan Samman Nidhi Niyam
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप योजना के लिए पात्र हैं और पीएम किसान योजना से जुड़ते है तो आपको योजना के तहत आर्थिक मदद मिलती है। इसमें लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से पैसों को सीधे आपके बैंक खाते में भेजती है।
PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility Amount Benefits Rules Know PM Kisan Samman Nidhi Niyam
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

  • पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं, तो जान लें कि इस योजना से सिर्फ किसान ही जुड़ सकते हैं। किसानों के अलावा कोई और व्यक्ति इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माना जाता है। योजना में वे किसान आवेदन कर सकते हैं, जो योजना के लिए पात्र हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility Amount Benefits Rules Know PM Kisan Samman Nidhi Niyam
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

20वीं किस्त के बाद अब बारी 21वीं किस्त की

  • पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं, उन्हें अब तक कुल 20 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 2 अगस्त को केंद्र सरकार ने 20वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला। इसके बाद अब बारी 21वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility Amount Benefits Rules Know PM Kisan Samman Nidhi Niyam
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त बिहार चुनाव के बाद जारी हो सकती है। बिहार चुनवा के परिणाम 14 नवंबर 2025 को आने है। ऐसे में इसके बाद 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सरकार द्वारा इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पर माना जा रहा है कि जल्द तारीख की घोषणा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed