{"_id":"68df7b38279d12de5d0260e1","slug":"pm-kisan-21st-installment-2025-release-date-know-how-to-apply-for-benefits-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सरकार किस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त? लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सरकार किस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त? लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:08 PM IST
सार
हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी की थी। वहीं बाकी किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब मिलेगा?
PM kisan 21st Installment 2025: भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सीधी सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।
इस योजना का लाभ मिलने के बाद किसानों को बीज, खाद खरीदने या घर के छोटो मोटे खर्च को संभालने में काफी मदद मिल रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी की थी। वहीं बाकी किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब मिलेगा? यह सवाल देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली के बाद नवंबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीखों का एलान नहीं किया है।
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इस स्कीम में आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
पीएम किसान योजना की वेबसाइट जैसे ही ओपन होगी आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अपना राज्य और कैप्चा कोड दर्ज करके गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके पूछी गई डिटेल्स को फिल करना है। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करें। दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर देना है। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।