Atal Pesnion Yojana Eligibility Criteria: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। जहां किसी योजना में सब्सिडी या कोई सामान दिया जाता है, तो वहीं किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
{"_id":"68de70a8b4b28eec9d0b31aa","slug":"atal-pension-yojana-eligibility-criteria-kise-milte-hain-5-thousand-rupees-ki-pension-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: अटल पेंशन योजना से जुड़ने के बाद मिलेंगे हर महीने 5 हजार रुपये, पर कौन नहीं ले सकता लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: अटल पेंशन योजना से जुड़ने के बाद मिलेंगे हर महीने 5 हजार रुपये, पर कौन नहीं ले सकता लाभ? यहां जानें
Thu, 02 Oct 2025 06:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:01 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Nahi Milta: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसमें आपको उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को और निवेश का गणित समझें
- दरअसल, अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का उद्धेश्य बुढ़ापे में लोगों की आर्थिक मदद करना होता है। 60 साल की उम्र के बाद लोगों को हर महीने पेंशन मिल सके, इसलिए इस योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और ये निवेश आपकी उम्र के हिसाब से होता है जिसका हर महीने प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है।
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे ऐसे समझें कि अगर 18 वर्ष की उम्र का कोई व्यक्ति इस योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम भरना होता है। फिर 60 साल की उम्र के बाद उस व्यक्ति को हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन नहीं ले सकता लाभ?
- अगर आप इस अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि सिर्फ वे लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं, जो लोग भारतीय नागरिक हैं। साथ ही 18 से 40 साल की उम्र के बीच के लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। अगर आप 1 अक्तूबर 2022 से कर दाता हैं, तो आप इस योजना से जुड़े के लिए पात्र नहीं होते हैं। इसलिए अगर आप ये तीनों कैटेगरी के बीच नहीं हैं, तो आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पात्र लोग ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
- अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी ई-केवाईसी करवाते हैं
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है जहां से आपका हर महीने का प्रीमियम कटता है
- आपको योजना के तहत 1, 2, 3, 4 और 5 हजार रुपये तक की हर महीने पेंशन मिल सकती है, बस आपको वो प्लान चुनना होता है