Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 21st Installment 2025 Date Check PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi Status Check
{"_id":"68e496727217f1e5f30ed80f","slug":"pm-kisan-21st-installment-2025-date-check-pm-kisan-samman-nidhi-21-kist-kab-aayegi-status-check-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 27 लाख किसानों के बाद अब इन करोड़ों किसानों की बारी, कब मिल सकता है 21वीं किस्त का तोहफा?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 27 लाख किसानों के बाद अब इन करोड़ों किसानों की बारी, कब मिल सकता है 21वीं किस्त का तोहफा?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:56 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ki 21 Kist Kab Aayegi: इस योजना से जुड़े किसानों को इस बार 21वीं किस्त का इंतजार है, क्योंकि 20 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan 21st Installment Release Date: अलग-अलग वर्गों के लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। इसमें कई योजनाओं में आर्थिक मदद देने का प्रावधान होता है तो कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी होती हैं जिनमें अलग तरह का सामान या सुविधा योजना से जुड़े लोगो को दी जाती है। मौजूदा समय में भी ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं।
इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ किसानों को ही लाभ दिया जाता है। योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है। जहां कुछ किसानों को ये किस्त मिल चुकी है, तो बाकी किसानों को अभी 21वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि योजना से जुड़े किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब तक मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को मिल चुकी है किस्त
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। वहीं, बीती 26 सितंबर को केंद्र सरकार ने 3 राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का तोहफा दिया। दरअसल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उन किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त का लाभ दिया गया, जो इस योजना से जुड़े थे।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को 21वीं किस्त का लाभ इसलिए पहले दिया गया, क्योंकि इन तीनों राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। इसलिए केंद्र सरकार ने लगभग 27 लाख से अधिक पात्र किसानों को किस्त के 2-2 हजार रुपये जारी किए। ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
बाकी किसानों को कब मिलेगा लाभ?
जहां एक तरफ उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को 21वीं किस्त मिल चुकी है, तो वहीं अब बाकी बचे हुए राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। नियमों की मानें तो योजना के तहत लगभग हर किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त का समय नवंबर में हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
वहीं, माना जा रहा है कि ये 21वीं किस्त नवंबर में नहीं बल्कि दिवाली से पहले जारी हो सकती है। चर्चा इस बात की है कि केंद्र सरकार 21वीं किस्त की सौगात दिवाली से पहले रिलीज कर सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जहां पर किस्त की तारीख साफ हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।