PM Kisan 20th Installment Status: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। जहां राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों को योजनाओं के जरिए लाभ देने का काम कर रही है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई सारी योजनाओं के जरिए देश के लोगों को लाभ देती है। जैसे, अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और जो उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक योजना के तहत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब सभी को इंतजार 20वीं किस्त का है, लेकिन आखिर ये किस्त कब जारी होगी और इसको लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या जुलाई में आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
जारी हो चुकी हैं 19 किस्त
- जो भी किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की थी। इसमें डीबीटी के माध्यम से लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई थी।
3 of 5
क्या जुलाई में आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है किस्त का अपडेट?
- दरअसल, इस बार पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है जिसे जून में जारी होना था। योजना के तहत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में हो रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से ये किस्त जून में नहीं आई और फिर जुलाई का इंतजार होने लगा कि शायद इस महीने ये किस्त जारी हो जाएगी।
4 of 5
क्या जुलाई में आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- जुलाई महीने की आज 22 तारीख है, लेकिन अब तक न तो योजना की आधिकिरिक वेबसाइट पर और न ही योजना की आधिकारिक एप पर किस्त कब जारी होगी, इसको लेकर कोई अपडेट जारी किया गया है। यहां तक कि किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर किस्त जारी होने की तारीख की जानकारी भेजी जाती है। वो भी अभी नहीं भेजी गई है।
5 of 5
क्या जुलाई में आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
तो कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- अगर आधिकारिक रूप से देखें तो अब तक सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की कोई तारीख नहीं बताई गई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार तारीख जारी कर सकती है और जुलाई के आखिरी हफ्ते में 20वीं किस्त जारी की जा सकती है जिसका इंतजार योजना से जुड़े करोड़ों किसान कर रहे हैं।