फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिल पाएगी 14वीं किस्त या नहीं? किसान तुरंत ऐसे करें चेक

Thu, 08 Jun 2023 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Jun 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi Know PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status News in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश के किसान को खेती करने में कोई दिक्कत न हो, वो खेती का सामान खरीद सके आदि। इसके लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है और ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है, जिसका उन्हें इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको ये किस्त मिल सकती है या फिर नहीं। तो चलिए जानते हैं ये आप कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका प्रोसेस जान सकते हैं...

PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi Know PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status News in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

इस तरह चेक कर सकते हैं किस्त का स्टेटस:-

स्टेप 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं, तो आप जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi Know PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status News in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर पहुंच जाएं, तो यहां पर आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला विकल्प देखना है
  • इसके बाद आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर या अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi Know PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status News in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा
  • इस कोड को दर्ज करें और इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपको अपनी किस्त का स्टेटस नजर आ जाएगा
विज्ञापन
PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi Know PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status News in Hindi
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • वहीं, अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed