PM Kisan Yojana 22th Installment Release Date And Time: कल का दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कल यानी 13 मार्च 2026 को योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। इससे पहले 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी हुई थी।
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त जारी करेंगे जिसमें योजना से जुड़े पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे। ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्त कितने बजे जारी होगी और किन किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा और किन किसानों को नहीं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
2 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे आएगी?
- फोटो : pmkisan.gov.in
कौन जारी करेगा 22वीं किस्त?
- 22वीं किस्त कल यानी 13 मार्च 2026 को जारी होगी
- इस किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे
- इससे पहले भी जारी हो चुकी किस्तों को खुद पीएम मोदी ही जारी करते रहे हैं
3 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
कितने बजे जारी होगी 22वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कल यानी 13 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे
- इसके लिए पीएम मोदी गुवाहाटी जाएंगे
- यहां पर शाम 5 बजे से कार्यक्रम आयोजित होना है जिसके बाद ही 22वीं किस्त जारी की जाएगी
4 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं?
- पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है, जो योजना के लिए पात्र होते हैं
- साथ ही जो किसान ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाते हैं। सिर्फ उन्हें ही किस्त का लाभ मिलता है
5 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कितने बजे आएगी?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपने ऊपर बताए गए कामों को पूरा नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
- साथ ही अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किस्त के पैसे आपके बैंक खाते में भेजती है