PM Awas Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिनके पास खुद का मकान नहीं है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों को किराये के घरों, कच्चे मकान या किन्हीं दूसरी जगहों पर रहना पड़ता है। देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। योजना के अंतर्गत सरकार उन लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिनके पास कच्चे मकान है। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या है -
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो जान लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन