PM Awas Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना के लाभार्थी हैं? अगर नहीं तो आप पात्र होने पर बन सकते हैं। दरअसल, सरकार उन लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं या गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर करने को मजबूर होते हैं। वहीं, जिन लोगों के पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है भारत सरकार उन लोगों की घर बनाने के लिए आर्थिक मदद करती है। हालांकि, जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें इसके लिए पात्रता सूची के तहत पात्र होना पड़ता है। जैसे- अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपको सालाना आय वाली शर्त को पूरा करना होता है। तो चलिए जानते हैं अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपकी सालाना आय कितनी होनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66fe8ac4e87d497f520cdfd5","slug":"pm-awas-scheme-what-should-be-the-annual-income-to-apply-for-pm-awas-yojana-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Awas: पीएम आवास योजना में आवेदन से पहले जान लें कितनी होनी चाहिए सालाना कमाई, यहां देखें पात्रता सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Awas: पीएम आवास योजना में आवेदन से पहले जान लें कितनी होनी चाहिए सालाना कमाई, यहां देखें पात्रता सूची
Thu, 03 Oct 2024 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की पात्रता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना की पात्रता।
- फोटो : Amar Ujala
- दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उन्हें सरकार की तरफ से पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
पीएम आवास योजना की पात्रता।
- फोटो : Adobe Stock
कितनी होनी चाहिए सालाना कमाई?
- पीएम आवास योजना के लिए आप पात्र हैं या नहीं, इसके लिए एक चीज देखनी पड़ती है और वो है आपकी कमाई। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिल सकता है जिनकी पारिवारिक सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है। अगर आप इस कैटेगरी में हैं, तो आप योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की पात्रता।
- फोटो : Adobe Stock
- दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जिनके पास पहले से पक्का मकान है, दूसरे जिन लोगों की सरकारी नौकरी है या परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, जो लोग टैक्स भरते हैं या जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा है आदि।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की पात्रता।
- फोटो : Adobe Stock
लाभ क्या मिलता है?
- पीएम आवास योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं जो लाभान्वित हो चुके हैं या हो रहे हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद सरकार की तरफ से आपको पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।