फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: पेट्रोल कार में गलती से भरवा लिया डीजल तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 15 Feb 2024 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Feb 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
Petrol car filled with diesel so do these things
कार टिप्स। - फोटो : istock

Tips for Car: आपके पास जो कार होगी वो पेट्रोल से चलती होगी, डीजल से या फिर सीएनजी से। हालांकि, आजकल लोग इलेक्ट्रिक कार भी ले रहे हैं, जिससे इसमें किसी प्रकार के ईंधन को भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं, बात अगर पेट्रोल कार की करें तो कभी गलती से अगर इस कार में डीजल डाल दिया जाए, तो इसका सीधा नुकसान कार को हो सकता है। फिर चाहे गलती पेट्रोल पंप वाले की हो या कार चलाने वाले व्यक्ति की। इसलिए जब भी अपनी गाड़ी में पंप से ईंधन भरवाएं, तो ध्यान दें। वहीं, अगर कभी आपकी पेट्रोल वाली गाड़ी में गलती से डीजल डल जाए तो आपको क्या करना चाहिए, ये आपको पता होना चाहिए। वरना आपकी गाड़ी के पार्ट्स और इंजन तक खराब हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे...

Petrol car filled with diesel so do these things
कार टिप्स। - फोटो : istock

इन बातों का रखें हमेशा ध्यान:-

  • पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय हमेशा गाड़ी से उतरें और पंप वाले को बताएं कि पेट्रोल भरना है या डीजल
  • आप फ्यूल टैंक के ढक्कन पर पेट्रोल या डीजल लिखवा सकते हैं, जिससे पंप वाले को पता रहेगा कि क्या भरना है आदि।
Petrol car filled with diesel so do these things
कार टिप्स। - फोटो : istock

अगर पेट्रोल की जगह भर जाए डीजल, तो करें ये काम:-

नंबर 1

  • अगर आपकी गाड़ी में पेट्रोल की जगह डीजल डाल दिया जाए, तो गाड़ी को तुरंत बंद कर लें। वरना इंजन में डीजल पहुंच जाएगा और आपकी गाड़ी का इंजन खराब हो सकता है। इसके तुरंत बाद आपको फ्यूल टैंक को खाली करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol car filled with diesel so do these things
कार टिप्स। - फोटो : istock

नंबर 2

  • फ्यूल टैंक को साफ करने के बाद फ्यूल लाइन को आप पेट्रोल से साफ कर लें। फिर आपको इसके फिल्टर बदलवाने होते हैं, क्योंकि ये डीजल जाने से गंदे हो सकते हैं। वहीं, आपको गाड़ी का इंजन ऑयल भी बदल लेना चाहिए।
विज्ञापन
Petrol car filled with diesel so do these things
कार टिप्स। - फोटो : istock

नंबर 3

  • ध्यान रहे कि ये सारा प्रोसेस मैकेनिक से करवाएं और उससे अपनी कार का इंजन भी चेक करवाएं। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि मैकेनिक ही बता पाएगा कि इंजन को नुकसान पहुंचा है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed