फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले चेक कर लें दस्तावेजों की सूची, न होने पर रद्द हो सकता है आवेदन

Thu, 15 Feb 2024 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Feb 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
These documents are required while applying for Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

Ayushman Card: जिन लोगों को जरूरत है, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग मध्यम वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों तक जरूरत की चीज पहुंचाने के लिए, उन्हें आर्थिक मदद करने के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं, जो आवेदन के वक्त चाहिए होते हैं और इनके न होने पर आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इन दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...

These documents are required while applying for Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आयुष्मान कार्ड बनवाता हो
These documents are required while applying for Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • इसके बाद आपसे आपके दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा
  • साथ ही आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
  • वहीं, जब जांच सही पाई जाती है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These documents are required while applying for Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

मिलने वाले लाभ

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और मरीज को पैसे नहीं देने होते हैं।
विज्ञापन
These documents are required while applying for Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

चाहिए ये दस्तावेज:-

आप जब भी आयुष्मान कार्ड बनवाने जाते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं और अगर ये नहीं होते हैं तो आपका आवेदन तक अटक सकता है...

  • आपको अपना आधार कार्ड चाहिए
  • राशन कार्ड चाहिए होता है
  • निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पडती है
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए होता है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed