फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pet Travel In Train: डॉग या कैट को अपने साथ ले जा सकते हैं ट्रेन में? जानें क्या है तरीका और रेलवे का नियम

Fri, 04 Jul 2025 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jul 2025 11:23 AM IST
सार

Dog Ko Train Mein Kaise Le Ja Sakte Hain: अगर आपके पास भी डॉग, बिल्ली या कोई अन्य पालतू जानवर है और आप उसे ट्रेन में अपने साथ कहीं ले जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको भारतीय रेलवे के नियम के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Pet Travel in Train Rules How to Carry Dog or Cat in Train Know Rules and Charges News in Hindi
ट्रेन में डॉग को कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Pet Travel Rules In Train: ग्रामीण इलाके हों या फिर शहरी इलाके आज के समय में लोग अपने साथ एक पालतू जानवर जरूर रख रहे हैं। ज्यादातर लोगों को डॉग या बिल्ली पसंद होती है और वो उसे पालते हैं। लोगों को अपने पालतू जानवर से इतना लगाव हो जाता है कि वो उनको अपने फैमिली मेंबर की तरह ही मानते हैं और उनका पूरा ध्यान रखते हैं। पर दिक्कत तब आती है जब किसी काम से लोगों को बाहर जाना पड़ता है।



ऐसे में अगर घर पर कोई नहीं है तो सबसे पहले ये सवाल उठता है कि उनका पालतू जानवर कहां रहेगा? ऐसे में अगर आपके पास भी कोई पैट है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप अपने पैट को अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो आप ले जा सकते हैं और वो भी भारतीय ट्रेन में। बस इसको लेकर कुछ नियम और शर्तें हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है। तो चलिए जानते हैं आप अपने डॉग या बिल्ली को ट्रेन में कैसे अपने साथ ले जा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Pet Travel in Train Rules How to Carry Dog or Cat in Train Know Rules and Charges News in Hindi
ट्रेन में डॉग को कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले जानते हैं क्या आप ट्रेन में पैट ले जा सकते हैं?

  • अगर आपके पास डॉग, बिल्ली या कोई अन्य जानवर है जिसे आपने पाला है तो आप नियमों के तहत, उसे ट्रेन में अपने साथ ले जा सकते हैं। बस इसके लिए आपको रेलवे के नियमों का पालन करना होता है और इसके बाद अपने पैट के साथ ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।
Pet Travel in Train Rules How to Carry Dog or Cat in Train Know Rules and Charges News in Hindi
ट्रेन में डॉग को कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे ले जा सकते हैं पैट को साथ?

पहला स्टेप

  • अगर आपको अपने डॉग या कैट को ट्रेन में ले जाना है तो इसके लिए आपको फर्स्ट क्लास एसी में कूप बुक करना होता है और यहां आप अपने पैट को अपने साथ ले जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कूप की ट्रेन टिकट बुक करनी होती है। इसमें दूसरा ऑप्शन गार्ड वाले कोच में आप अपने छोटे पैट को पिंजरे में रखकर भी ले जा सकते हैं जिसका किराया आपको देना होता है। यहां पर आपको अपने कोच में रहना होता है और आपका पैट गार्ड रूम में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pet Travel in Train Rules How to Carry Dog or Cat in Train Know Rules and Charges News in Hindi
ट्रेन में डॉग को कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको जिस स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है, वहां के स्टेशन के चीफ रिजर्वेशन अधिकारी को एक आवेदन पत्र लिखकर देना होता है। इसमें आपको बताना होता है कि आपको अपने पैट के साथ यात्रा करनी है, इसलिए आपको कूप दिया जाए। ध्यान रहे कि कूप अगर मौजूद होगा, तभी आपको मिलता है और ये आपको ट्रेन चलने से लगभग कुछ घंटे पहले ही पता चलता है।
विज्ञापन
Pet Travel in Train Rules How to Carry Dog or Cat in Train Know Rules and Charges News in Hindi
ट्रेन में डॉग को कैसे ले जा सकते हैं? - फोटो : freepik

इन बातों का रखना होता है ध्यान:-

  • अपने पैट के सभी वैक्सीनेशन के दस्तावेजों को साथ में रखें, क्योंकि इनके न होने पर आपका पैट आपके साथ यात्रा नहीं कर सकता
  • एक पीएआर नंबर पर सिर्फ एक पैट ले जाया जा सकता है और पैट का वजन के हिसाब से किराया देना होता है
  • यात्रा से लगभग 2 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होता है जहां पर आपके और डॉग के दस्तावेज चेक होते हैं
  • सफर के दौरान अपने पैट की जिम्मेदारी आपको खुद उठानी पड़ती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed