फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: मिलावटी पनीर खाने से आप या आपके बच्चे हो सकते हैं बीमार, ऐसे लगाएं नकली-असली का पता

Tue, 16 Apr 2024 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Apr 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Paneer Adulteration: How to detect real or fake Paneer
मिलावटी पनीर को पहचानने के तरीके? - फोटो : Amar Ujala

Paneer Adulteration: क्या हम जो खाना खा रहे हैं वो एकदम सही है? कहीं उसमें किसी तरह की कोई मिलावट तो नहीं है? ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बाजार में आसानी से नकली चीजें असली के नाम पर बेकी जा रही हैं। कोई त्योहार आता है, तो मिलावट शुरू हो जाती है और बाकी चीजों में भी मिलावटखोर मिलावट करने से बाज नहीं आते हैं। पर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये मिलावट वाली चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं, जो आपको या आपके परिवार को बीमार कर सकती हैं। जैसे- मिलावट वाला पनीर। आप जब भी पनीर खरीदें, तो आप कुछ तरीकों की मदद से ये जान सकते हैं कि ये नकली पनीर है या फिर असली पनीर। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...

Paneer Adulteration: How to detect real or fake Paneer
मिलावटी पनीर को पहचानने के तरीके? - फोटो : istock

असली-नकली पनीर का ऐसे कर सकते हैं पता:-

पहला तरीका

  • अगर आप भी पनीर के शौकीन हैं और घर पर पनीर लेकर आए हैं, तो आप पनीर को उबालकर असली-नकली का पता लगा सकते हैं। इसमें आपको सबसे पहले पनीर को पानी में उबालने के लिए रखना है और फिर पनीर को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
Paneer Adulteration: How to detect real or fake Paneer
मिलावटी पनीर को पहचानने के तरीके? - फोटो : istock
  • अब आपको ठंडे किए हुए पनीर के ऊपर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालना है और उसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आपको देखना है कि अगर पनीर का रंग हल्का लाल हो गया है, तो हो सकता है कि ये पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से तैयार किया गया हो यानी ये नकली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paneer Adulteration: How to detect real or fake Paneer
मिलावटी पनीर को पहचानने के तरीके? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • आप जब भी घर में पनीर लाएं, तो आपको करना ये है कि उसे अपने हाथों से मसल लें। अगर इस दौरान पनीर टूटकर गिरने लगता है, तो ये संकेत हो सकता है कि ये पनीर नकली हो।
विज्ञापन
Paneer Adulteration: How to detect real or fake Paneer
मिलावटी पनीर को पहचानने के तरीके? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • अगर आप पनीर घर ला रहे हैं, तो आप दुकान पर ही पनीर की खुशबू से भी जान सकते हैं कि ये असली है या नहीं। दरअसल, नकली पनीर में कोई खुशबू नहीं आती। जबकि, असली पनीर में दूध जैसी खुशबू आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed