{"_id":"629717557457f2542862f270","slug":"pan-card-how-to-apply-for-new-pan-card-in-hindi-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAN Card: घर बैठे ऐसे कर सकते हैं पैन कार्ड के लिए आवेदन, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PAN Card: घर बैठे ऐसे कर सकते हैं पैन कार्ड के लिए आवेदन, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
How To Apply For New Pan Card
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How to Apply For PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को वित्त से जुड़े कार्यों को करने के लिए होती है। पैन कार्ड के बिना हमारे कई काम अधूरे रह सकते हैं। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं। उस दौरान भी इस कार्ड की खास जरूरत हमको होती है। इसके अलावा बैंकिंग, नौकरी आदि कई दूसरी जगहों पर यह कार्ड काम में आता है। ऐसे में पैन कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। अक्सर हम लोग पैन कार्ड किसी साइबर कैफे में विजिट करके दूसरे व्यक्ति से बनवाते हैं। हालांकि, इस प्रोसेस के जरिए पैन कार्ड को बनवाने में हमारा अतिरिक्त खर्चा आता है। वहीं दूसरी तरफ आप अपने पैन कार्ड को खुद से भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा। पैन कार्ड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
2 of 6
How To Apply For New Pan Card
- फोटो : amar ujala
अगर आप घर बैठे नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html वेबसाइट पर विजिट करना है।
3 of 6
How To Apply For New Pan Card
- फोटो : Pixabay
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। इसके बाद आपको Continue With The PAN Application Form के विकल्प का चयन करना है। अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना डिजिटल ई-केवाईसी जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
How To Apply For New Pan Card
- फोटो : अमर उजाला
नेक्स्ट स्टेप पर आपको फिजिकल पैन कार्ड चाहिए या नहीं इसका चयन करना होगा। इसे करने के बाद अपने आधार के आखिरी चार अंकों को दर्ज करें। अगले प्रोसेस पर आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करनी है। इसे करने के बाद अपना एओ कोड और एरिया टाइप चयन करें। अंत में अपने दस्तावेजों को अपलोड करके डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें। अगर आप अपने फॉर्म में कोई सुधार नहीं करना चाहते, तो इस स्थिति में Proceed के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
5 of 6
How To Apply For New Pan Card
- फोटो : i stock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको पेमेंट करनी है। भुगतान करने के बाद Continue के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इस प्रोसेस के बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन करना है। इसे करने के लिए आपको डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करके Authenticate के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर Continue With e-Kyc के ऑप्शन पर क्लिक करें। कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।