आजकल हर किसी पर ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बस एक क्लिक और मिनटों में सामान आपके घर में आ जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग ने जिस तरह से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाया है, उसी तरह ऑनलाइन फ्रॉड को भी काफी बढ़ाया है। अब स्कैमर्स फेक वेबसाइट बनाकर लोगों को लूट रहे हैं। सोशल मीडिया चलाते वक्त कई बार ऐसी वेबसाइट्स स्क्रीन के सामने आ जाती है, जिसमें चीजों का दाम काफी कम दिखाई देता है और ग्राहक इसे लेने का भी मन बना लेता है। हालांकि, सस्ते के ऑफर को देखकर जल्दबाजी में ट्रांजैक्शन कर देना आपके घाटे का कारण बन सकता है क्योंकि अब स्कैमर्स फेक वेबसाइट बनाकर लोगों के पैसे लूट सकते हैं। इसी सुविधा का फायदा उठाकर कुछ फर्जी वेबसाइट भी लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पहचान कर आप असली और नकली वेब साइट में फर्क कर सकते हैं और खुद को स्कैम होने से बचा भी सकते हैं। आइए जानते हैं।
भारी डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें पैसे, ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने से पहले ऐसे पकड़ें धोखाधड़ी
Website Scam: ऑनलाइन खरीदारी करते समय सिर्फ कीमत और ऑफर देखकर सामान ऑर्डर करना भारी पड़ सकता है। फर्जी वेबसाइट लोगों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट का लालच देती हैं। ऐसे में वेबसाइट का यूआरएल, संपर्क जानकारी, रिव्यू और पेमेंट का तरीका जांचना बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट का पता जरूर देखें
किसी वेबसाइट पर सामान पसंद आने के बाद सीधे ऑर्डर करने के बजाय सबसे पहले उसका यूआरएल देखें। फर्जी वेबसाइट अक्सर असली ब्रांड या लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट से मिलता-जुलता डोमेन इस्तेमाल करती हैं। कई बार नाम में सिर्फ एक अक्षर का फर्क होता है या कोई अतिरिक्त शब्द जोड़ दिया जाता है। इसलिए वेबसाइट के एड्रेस की स्पेलिंग ध्यान से जांचें। साथ ही यह भी देखें कि यूआरएल एचटीटीपीएस से शुरू हो रहा है या नहीं।
बहुत सस्ता ऑफर दिखे तो सावधान
अगर कोई महंगा प्रोडक्ट दूसरी वेबसाइटों की तुलना में बेहद कम कीमत पर मिल रहा है और साथ में बहुत बड़ा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है तो तुरंत ऑर्डर करने की जल्दबाजी न करें। ऐसा ऑफर फर्जी वेबसाइट या धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। खरीदारी से पहले उसी प्रोडक्ट की कीमत दूसरी वेबसाइटों पर भी जरूर देख लें।
कंपनी की जानकारी भी जांचें
वेबसाइट पर सिर्फ प्रोडक्ट और उसकी कीमत देखकर भरोसा न करें। About Us, Contact Us, Return Policy और Refund Policy जैसे पेज भी खोलकर देखें। कंपनी का पूरा पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी जानकारी साफ तौर पर दी गई है या नहीं, यह जांचना जरूरी है। अगर संपर्क की जानकारी अधूरी है या वेबसाइट पर सिर्फ एक मोबाइल नंबर दिया गया है तो वहां से खरीदारी करने से बचना बेहतर है।
दूसरों का अनुभव भी काम आएगा
किसी अनजान वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले इंटरनेट पर उसके बारे में रिव्यू और शिकायतें जरूर खोजें। गूगल पर वेबसाइट का नाम लिखकर उसके साथ review, scam या complaint जैसे शब्द डालकर सर्च किया जा सकता है। अगर कई लोगों ने पैसे कटने, सामान नहीं मिलने या रिफंड न मिलने की शिकायत की है तो ऐसी वेबसाइट से दूरी बनाना ही समझदारी है।
पेमेंट में भी रखें सावधानी
अनजान वेबसाइट पर खरीदारी करते समय सीधे बैंक अकाउंट, कार्ड या दूसरी संवेदनशील जानकारी देने से बचें। अगर Cash on Delivery का विकल्प उपलब्ध है तो उसे चुना जा सकता है। हालांकि, सिर्फ Cash on Delivery का विकल्प होना वेबसाइट के भरोसेमंद होने की गारंटी नहीं है। इसलिए पेमेंट का तरीका देखने के साथ वेबसाइट की बाकी जानकारी भी अच्छी तरह जांच लें।
सितंबर में उमस से हैं परेशान? एसी चलाने का ये तरीका रखेगा कमरा ठंडा और खर्च काबू में
सावधान: किसी भी एप में नजर आएं ये 4 संकेत तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट