फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें पैसे, ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने से पहले ऐसे पकड़ें धोखाधड़ी

Mon, 07 Sep 2026 01:51 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

Website Scam: ऑनलाइन खरीदारी करते समय सिर्फ कीमत और ऑफर देखकर सामान ऑर्डर करना भारी पड़ सकता है। फर्जी वेबसाइट लोगों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट का लालच देती हैं। ऐसे में वेबसाइट का यूआरएल, संपर्क जानकारी, रिव्यू और पेमेंट का तरीका जांचना बेहद जरूरी है।
 

विज्ञापन
Online Shopping Scam Know the Ways to Identify Fake Websites Before You Buy
वेबसाइट असली है या फर्जी? - फोटो : AI

आजकल हर किसी पर ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बस एक क्लिक और मिनटों में सामान आपके घर में आ जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग ने जिस तरह से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाया है, उसी तरह ऑनलाइन फ्रॉड को भी काफी बढ़ाया है। अब स्कैमर्स फेक वेबसाइट बनाकर लोगों को लूट रहे हैं। सोशल मीडिया चलाते वक्त कई बार ऐसी वेबसाइट्स स्क्रीन के सामने आ जाती है, जिसमें चीजों का दाम काफी कम दिखाई देता है और ग्राहक इसे लेने का भी मन बना लेता है। हालांकि, सस्ते के ऑफर को देखकर जल्दबाजी में ट्रांजैक्शन कर देना आपके घाटे का कारण बन सकता है क्योंकि अब स्कैमर्स फेक वेबसाइट बनाकर लोगों के पैसे लूट सकते हैं। इसी सुविधा का फायदा उठाकर कुछ फर्जी वेबसाइट भी लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती हैं।  तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पहचान कर आप असली और नकली वेब साइट में फर्क कर सकते हैं और खुद को स्कैम होने से बचा भी सकते हैं। आइए जानते हैं। 

Online Shopping Scam Know the Ways to Identify Fake Websites Before You Buy
वेबसाइट असली है या फर्जी? - फोटो : Adobe stock

वेबसाइट का पता जरूर देखें
किसी वेबसाइट पर सामान पसंद आने के बाद सीधे ऑर्डर करने के बजाय सबसे पहले उसका यूआरएल देखें। फर्जी वेबसाइट अक्सर असली ब्रांड या लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट से मिलता-जुलता डोमेन इस्तेमाल करती हैं। कई बार नाम में सिर्फ एक अक्षर का फर्क होता है या कोई अतिरिक्त शब्द जोड़ दिया जाता है। इसलिए वेबसाइट के एड्रेस की स्पेलिंग ध्यान से जांचें। साथ ही यह भी देखें कि यूआरएल एचटीटीपीएस से शुरू हो रहा है या नहीं।

Online Shopping Scam Know the Ways to Identify Fake Websites Before You Buy
वेबसाइट असली है या फर्जी? - फोटो : Adobe Stock

बहुत सस्ता ऑफर दिखे तो सावधान
अगर कोई महंगा प्रोडक्ट दूसरी वेबसाइटों की तुलना में बेहद कम कीमत पर मिल रहा है और साथ में बहुत बड़ा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है तो तुरंत ऑर्डर करने की जल्दबाजी न करें। ऐसा ऑफर फर्जी वेबसाइट या धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। खरीदारी से पहले उसी प्रोडक्ट की कीमत दूसरी वेबसाइटों पर भी जरूर देख लें।

कंपनी की जानकारी भी जांचें
वेबसाइट पर सिर्फ प्रोडक्ट और उसकी कीमत देखकर भरोसा न करें। About Us, Contact Us, Return Policy और Refund Policy जैसे पेज भी खोलकर देखें। कंपनी का पूरा पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी जानकारी साफ तौर पर दी गई है या नहीं, यह जांचना जरूरी है। अगर संपर्क की जानकारी अधूरी है या वेबसाइट पर सिर्फ एक मोबाइल नंबर दिया गया है तो वहां से खरीदारी करने से बचना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Online Shopping Scam Know the Ways to Identify Fake Websites Before You Buy
वेबसाइट असली है या फर्जी? - फोटो : freepik.com

दूसरों का अनुभव भी काम आएगा
किसी अनजान वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले इंटरनेट पर उसके बारे में रिव्यू और शिकायतें जरूर खोजें। गूगल पर वेबसाइट का नाम लिखकर उसके साथ review, scam या complaint जैसे शब्द डालकर सर्च किया जा सकता है। अगर कई लोगों ने पैसे कटने, सामान नहीं मिलने या रिफंड न मिलने की शिकायत की है तो ऐसी वेबसाइट से दूरी बनाना ही समझदारी है।

विज्ञापन
Online Shopping Scam Know the Ways to Identify Fake Websites Before You Buy
वेबसाइट असली है या फर्जी? - फोटो : freepik.com

पेमेंट में भी रखें सावधानी
अनजान वेबसाइट पर खरीदारी करते समय सीधे बैंक अकाउंट, कार्ड या दूसरी संवेदनशील जानकारी देने से बचें। अगर Cash on Delivery का विकल्प उपलब्ध है तो उसे चुना जा सकता है। हालांकि, सिर्फ Cash on Delivery का विकल्प होना वेबसाइट के भरोसेमंद होने की गारंटी नहीं है। इसलिए पेमेंट का तरीका देखने के साथ वेबसाइट की बाकी जानकारी भी अच्छी तरह जांच लें।

सितंबर में उमस से हैं परेशान? एसी चलाने का ये तरीका रखेगा कमरा ठंडा और खर्च काबू में

सावधान: किसी भी एप में नजर आएं ये 4 संकेत तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed