Online Shopping Alert: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सुविधाएं पसंद न हो। किसी चीज के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े और वो सामने भी आ जाए। जैसे- ऑनलाइन शॉपिंग, जिसमें बाजार नहीं जाना पड़ता। बस प्रोडक्ट को देखो, ऑर्डर करो और पेमेंट देकर घर बैठे आप इसे मंगवा सकते हैं। ये काफी सुविधाजनक है और खासतौर पर उन लोगों के लिए जो हर बार घर के बाहर नहीं जा सकते। लेकिन क्या ऑनलाइन शॉपिंग सच में इतनी आसान है? क्या इसमें किसी सावधानी का या कुछ बातों का ध्यान नहीं रखना होता है? इसका जवाब है बिल्कुल रखना पड़ता है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6465dd663a66b26f1e0e0c89","slug":"online-shopping-alert-news-in-hindi-avoid-these-mistakes-while-shopping-online-to-avoid-hassles-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: अगर आपने भी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की ये गलतियां, तो पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: अगर आपने भी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान की ये गलतियां, तो पड़ सकते हैं लेने के देने
Thu, 18 May 2023 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 May 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन गलतियों को न करें:-
अनजाने लिंक पर क्लिक करना
- अगर आपके पास कोई भी अनजाने लिंक आएं, तो भूलकर भी इन अनजाने लिंक पर क्लिक न करें और इनसे बचकर रहें। केवाईसी के नाम पर या कोई कूपन के नाम पर आदि ये लिंक आ सकते हैं। ये लिंक फेक हो सकते हैं, जो आपको चपत लगा सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
ऑफर्स के चक्कर में पड़ना
- लगभग हर कोई चाहता है कि उसे ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अच्छा ऑफर मिल जाए, जिससे उसके काफी पैसे बच जाए। इसमें गलत कुछ नहीं है, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि ऑफर की पहले जांच-परख कर लें क्योंकि हो सकता है कि ये ऑफर्स नकली हो जो आपको ठग ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
किसी भी एप या वेबसाइट से शॉपिंग करना
- आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो एक बात का खास ख्याल रखें कि किसी भी वेबसाइट या एप से खरीदारी करने से बचें। हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट और एप पर ही भरोसा करें, क्योंकि कई फर्जी एप ऐसी हैं जो आपको ठगने का काम करती हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : iStock
सामान चेक न करना
- आप जब भी कोई ऑनलाइन सामान मंगवाएं, तो प्रोडक्ट को चेक जरूर करें। इलेक्ट्रॉनिक समेत कई अन्य सामान पर तो आप डिलिवरी बॉय के सामने बॉक्स ओपन कर अपना सामान चेक कर सकते हैं। इसके अलावा पेमेंट भी कैश ऑन डिलिवरी करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है।