{"_id":"62909133b880ae5d174ef203","slug":"old-age-pension-increased-by-1000-rupees-per-month-from-up-government-know-more-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Old Age Pension: योगी सरकार का बुजुर्गों को बड़ा तोहफा, अब 500 रुपये नहीं इतनी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Old Age Pension: योगी सरकार का बुजुर्गों को बड़ा तोहफा, अब 500 रुपये नहीं इतनी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, जानें डिटेल्स
Fri, 27 May 2022 02:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 May 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Old Age Pension Increased by 1000 Rupees: यूपी में वृद्धावस्था पेंशन अब 500 से बढ़कर 1000 रुपये हुई
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर राज्य में कई ऐसी योजनाएं चलती हैं, जिनमें बुजुर्गों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें से एक है बुजुर्गों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन। बात उत्तर प्रदेश की कर लेते हैं, जहां बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती है। यहां भी बाकी राज्यों की तरह ही वृद्धावस्था पेंशन देने का प्रावधान है। ये उन लोगों को दी जाती है, जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होती है। इस योजना से जुड़ने के लिए कुछ नियम भी हैं, जिनमें गांवों में रहने वाले लोगों की सालाना आय 46080 रुपये और शहर में रहने वाले बुजुर्गों की सालाना आय 56460 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस योजना के तहत बुजुर्गों को 500 रुपये महीना पेंशन के तौर पर मिलता था। लेकिन अब यूपी सरकार ने बजट में एलान किया है कि वो 500 की जगह पर अब 1000 रुपये माह पेंशन देगी। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बातते हैं कि आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और हर महीने एक हजार रुपये ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Old Age Pension Increased by 1000 Rupees: यूपी में वृद्धावस्था पेंशन अब 500 से बढ़कर 1000 रुपये हुई
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
इन दस्तावेजों को रखें पास:-
- आधार कार्ड
- जन्म और आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी आदि।
Old Age Pension Increased by 1000 Rupees: यूपी में वृद्धावस्था पेंशन अब 500 से बढ़कर 1000 रुपये हुई
- फोटो : istock
वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के हैं या फिर आपके परिवार में कोई ऐसा है, तो आप उसके लिए वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Old Age Pension Increased by 1000 Rupees: यूपी में वृद्धावस्था पेंशन अब 500 से बढ़कर 1000 रुपये हुई
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको 'वृद्धावस्था पेंशन' के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना है और अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा। यहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है।
विज्ञापन
स्टेप 3 जब आप फॉर्म को पूरा भर लें, और फिर आपको यहां पर मांगे गए दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र आादि अपलोड करने हैं।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- जब आप फॉर्म को पूरा भर लें, और फिर आपको यहां पर मांगे गए दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र आादि अपलोड करने हैं।