फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NREGA Job Card List: नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं आपना नाम, ये रही पूरी प्रक्रिया

Fri, 11 Feb 2022 06:36 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Feb 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
NREGA Job Card List How to check your name online in NREGA Job Card List know the whole process
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं आपना नाम - फोटो : istock

सरकार द्वारा गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 के तहत भारत के गरीब परिवारों को रोजगार दिया जाता है। नरेगा जॉब कार्ड के लाभार्थी परिवार के कार्य का पूरा विवरण जॉब कार्ड में दिया होता है। इस कार्ड में सरकार द्वारा गांव तथा शहर के परिवारों को जोड़ा जाता है। ये जॉब कार्ड उन्ही नागरिको को मिलता है, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं। नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में हर वर्ष नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है। यदि आप भी इस योजना के तहत निर्धारित पात्रता के अंतर्गत आते हैं, तो आप अपना नाम nrega.nic.in लिस्ट में देख सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। 

NREGA Job Card List How to check your name online in NREGA Job Card List know the whole process
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं आपना नाम - फोटो : istock

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देखें नाम

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा यहां स्क्रीन पर अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे। आपको जॉब कार्ड देखने के लिए नीचे की तरफ REPORTS सेक्शन में जाना होगा।
NREGA Job Card List How to check your name online in NREGA Job Card List know the whole process
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं आपना नाम - फोटो : iStock
  • REPORTS सेक्शन में जाकर आपको Job Cards विकल्प को चुनना है। इसके बाद आपको सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें ये आप अपना राज्य चुन लें। अब वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का नाम दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
NREGA Job Card List How to check your name online in NREGA Job Card List know the whole process
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं आपना नाम - फोटो : Istock
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का नरेगा जॉब कार्ड सूची खुल जायेगी। इस सूची में आप जॉब कार्ड धारक का विवरण देख सकेंगे।
विज्ञापन
NREGA Job Card List How to check your name online in NREGA Job Card List know the whole process
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं आपना नाम - फोटो : Istock
  • इसी तरीके से आप भारत के किसी भी राज्य का जॉब कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत भी नहीं होगी और घर बैठे आपका काम हो जाएगा।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed