फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: नए साल पर आईआरसीटीसी लाया नेपाल घुमाने का शानदार टूर पैकेज, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Thu, 21 Dec 2023 01:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 IRCTC Tour Package For Nepal From Mumbai check Fare Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Nepal - फोटो : Pixabay

नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप नए साल के अवसर पर किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप रोमांच के शौकीन हैं। ऐसे में नेपाल से बेहतर शायद ही कोई दूसरी जगह आपके लिए होगी। अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया भर में यह देश काफी लोकप्रिय है। यहां का माउंट एवरेस्ट पहाड़ हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में रोमांचकारी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा भी नेपाल में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जो हमेशा दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। 

New Year 2024 IRCTC Tour Package For Nepal From Mumbai check Fare Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Nepal - फोटो : Istock

इन सबके अलावा नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

New Year 2024 IRCTC Tour Package For Nepal From Mumbai check Fare Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Nepal - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 9 जनवरी 2024 को मुंबई एयरपोर्ट से हो रही है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसका नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है।

Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, एक बार करें निवेश, हर महीने मिलने लगेंगे 9,250 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 IRCTC Tour Package For Nepal From Mumbai check Fare Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Nepal - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा में स्थित खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। नेपाल में आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दोनों का है। यात्रा करते समय आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने सभी चीजों का बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
New Year 2024 IRCTC Tour Package For Nepal From Mumbai check Fare Price And Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Nepal - फोटो : Istock

अगर आप अकेला यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 52,300 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44,800 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 44,100 रुपये खर्च करने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed