New Year 2024 Investment For Girl child: कुछ दिनों के बाद नए साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी। अगर आपके घर में छोटी बेटी है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में नए साल के अवसर पर उसको खास तोहफा दे सकते हैं। यह तोहफा आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने का काम करेगा। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नए साल की शुरुआत में अपनी बिटिया के नाम निवेश शुरू कर सकते हैं। बेटियों के लिए ये स्कीम्स काफी शानदार हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा यहां से आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। आज हम आपको जिन स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। उनमें सुकन्या समृद्धि योजना, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ हैं। देश में ये योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
New Year 2024: नए साल पर बिटिया को दें यह खास तोहफा, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकन्या समृद्धि योजना
बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह एक शानदार स्कीम है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.0 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों के लिए शुरू किया गया है।
सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। बेटी की 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शिक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना से 50 प्रतिशत राशि को निकाला जा सकता है।
पीपीएफ
आप अपनी बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीपीएफ में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की गई राशि 15 सालों में मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।
Investment: मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में इकट्ठे हो सकते हैं 38 लाख
म्यूचुअल फंड
बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए अगर आप अच्छे-खासे पैसा इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।