घर बनवाने के बाद पानी का नया कनेक्शन लेना जरूरी हो जाता है, लेकिन कई बार आवेदन करने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल पाता। इसकी वजह दस्तावेजों की कमी या संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
{"_id":"6ab243076880c835570c195f","slug":"new-water-connection-at-home-check-these-things-before-applying-2026-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में नया पानी का कनेक्शन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना अटक सकता है आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
घर में नया पानी का कनेक्शन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना अटक सकता है आवेदन
Tue, 22 Sep 2026 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:27 PM IST
सार
घर में नया पानी का कनेक्शन लेने से पहले पहचान और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पानी का कनेक्शन लेने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
नया पानी का कनेक्शन लेने वाले सावधान!
- फोटो : Amar Ujala AI
नया पानी का कनेक्शन लेने वाले सावधान!
- फोटो : AI Generated
नया पानी का कनेक्शन लेने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है?
- दरअसल, अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो उदाहरण के लिए दिल्ली जल बोर्ड के नियमों के मुताबिक नया पानी कनेक्शन तभी दिया जा सकता है
- जब संबंधित इलाके में जल वितरण व्यवस्था उपलब्ध हो या उसे दिल्ली जल बोर्ड ने अपने अधीन लिया हो
- इसके अलावा पानी की सप्लाई देना तकनीकी और कानूनी रूप से संभव होना भी जरूरी है
नया पानी का कनेक्शन लेने वाले सावधान!
- फोटो : Adobe Stock
कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
- नए कनेक्शन के लिए आवेदक को पहचान का प्रमाण और संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा दस्तावेज देना होता है
- किराएदारों के मामले में संबंधित नियमों के अनुसार, मकान मालिक की सहमति या NOC की जरूरत पड़ सकती है
- आवेदन में संपत्ति का पता भी सही तरीके से भरना जरूरी है
- पानी का कनेक्शन लेते समय भरने वाले आवेदन फॉर्म में पिन कोड, एरिया और मकान नंबर जैसी जानकारी भरनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
नया पानी का कनेक्शन लेने वाले सावधान!
- फोटो : Adobe Stock
पुराने पानी के बिल की बकाया राशि जांच लें
- जिस संपत्ति के लिए नया कनेक्शन मांगा जा रहा है, उस पर पानी के शुल्क का बकाया नहीं होना चाहिए
- जैसे- दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार संबंधित संपत्ति पर पुराने पानी के शुल्क की बकाया राशि होने पर नया कनेक्शन प्रभावित हो सकता है
- अगर संपत्ति के एक से ज्यादा मालिक या कब्जेदार हैं और कोई पुराना बकाया है, तो उसके भुगतान से जुड़ी जिम्मेदारी भी नियमों के अनुसार तय होती हैं
विज्ञापन
नया पानी का कनेक्शन लेने वाले सावधान!
- फोटो : Adobe stock
खाली प्लॉट पर क्या पानी का कनेक्शन मिल सकता है?
- नए पानी कनेक्शन के मामले में संपत्ति की स्थिति भी महत्वपूर्ण है
- जैसे- दिल्ली जल बोर्ड के नियमों के अनुसार खाली प्लॉट के लिए नियमित पानी कनेक्शन नहीं दिया जाता
- साथ ही ग्रुप हाउसिंग सोसायटी या अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में, जहां बल्क कनेक्शन लागू है या दिया जाना है, वहां हर फ्लैट के लिए अलग व्यक्तिगत कनेक्शन की व्यवस्था नहीं होती