फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: 15 हजार रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं अपने लिए 2.84 करोड़, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें निवेश

Wed, 02 Jul 2025 08:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 08:27 PM IST
सार

आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आपको म्यूचु्अल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश एक ऐसा विकल्प है जहां आपको लंबी अवधि में कमाल का रिटर्न मिल सकता है।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Plan: How You Could Get 2.84 Crore Rupees By Just Investing 15 Thousand
Investment - फोटो : AdobeStock

आज के समय महंगाई की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस कारण रिटायरमेंट के बाद एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की चाह हर नौकरीपेशा और कारोबारी व्यक्ति को रहती है। ऐसे में आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आपको म्यूचु्अल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश एक ऐसा विकल्प है जहां आपको लंबी अवधि में कमाल का रिटर्न मिल सकता है। यहां अगर आप एसआईपी बनाकर 15,000 रुपये प्रति माह का निवेश करते हैं। इस निवेश को अगर आप 25 वर्षों तक जारी रखते हैं और आपके निवेश पर 12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है तो इस हिसाब से मैच्योरिटी के समय 2,84,64,526 रुपये आपको मिल सकते हैं। यानी 25 वर्षों में आप 15 हजार रुपये निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। बीते वर्षों में लोगों का झुकाव म्यूचुअल फंड निवेश की ओर तेजी से बढ़ा है।

Mutual Fund SIP Investment Plan: How You Could Get 2.84 Crore Rupees By Just Investing 15 Thousand
Investment - फोटो : AdobeStock

कैसे करें म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश 

अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। वह आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने में मदद करेगा। आप गूगल प्ले स्टोर से विश्वसनीय निवेश एप्स या बैंकों के इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म की मदद से एसआईपी में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 

Mutual Fund SIP Investment Plan: How You Could Get 2.84 Crore Rupees By Just Investing 15 Thousand
Investment - फोटो : AdobeStock

अगर आप कम उम्र में जल्दी निवेश की शुरुआत करते हैं तो आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा आपकी बचत की आदत भी बनती है जो भविष्य में आपको फाइनेंशियल फ्रीडम दिलाने में काफी मदद करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Plan: How You Could Get 2.84 Crore Rupees By Just Investing 15 Thousand
Investment - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा आपको किसी के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ती है। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय इस बात का ध्यान रखें कि अनुशासन काफी जरूरी है। अपने पोर्टफोलियों की समीक्षा समय समय पर करते रहें। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Plan: How You Could Get 2.84 Crore Rupees By Just Investing 15 Thousand
Investment - फोटो : AdobeStock

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed